फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक्सरे के लिए लगाना पड़ रही जिला अस्पताल तक दौड़

Sat, 09 Nov 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
महोली सीएचसी।
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। हाईवे पर स्थित जिले की मुख्य सीएचसी में शामिल महोली सीएचसी पर मरीजों को अल्ट्रासाउंड के साथ ही एक्सरे जांच की सुविधा भी मुहैया नहीं हो रही। जिम्मेदारों की उदासीनता से एक्सरे जांच के लिए सीएचसी आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल तक की दौड़ लगाने की परेशानी उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में जांच के लिए एक्सरे मशीन उपलब्ध होने के बाद भी मरीजों को इसका कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। एक्सरे मशीन को संचालित किए जाने के लिए टेक्नीशियन उपलब्ध न होने के कारण बीते सात माह से एक्सरे मशीन दवा स्टोर में बंद पड़ी धूल खा रही है। इस कारण हड्डी की तकलीफ से पीड़ित मरीजों को एक्सरे जांच के लिए 25 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल की दौड़ लगाने अथवा निजी केंद्रों पर महंगी जांच कराने की परेशानी उठाना पड़ रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के महोली कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन करीब चार सौ मरीज ओपीडी में आते हैं। इस दौरान इमरजेंसी में भी सड़क हादसों में घायल होने वाले मरीजों की भीड़ रहती है। ऐसे घायलों को मौके पर ही एक्सरे जांच की जरूरत होती है। लेकिन सीएचसी में एक्स रे की सुविधा न होने से मरीज को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पैड़हिया निवासी घुरई को कई दिनों से खांसी आने की शिकायत के बाद सीने की एक्सरे जांच के लिए लिखा गया था। बताया कि महोली सीएससी पर एक्सरे की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण शनिवार को निजी केंद्र पर जाकर महंगी जांच कराने को विवश होना पड़ा।

अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा भी नहीं
सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के कारण भी मरीजों को जांच के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। सीएचसी पर सामान्य प्रसव से लेकर सिजेरियन प्रसव कराए जाते हैं। गर्भवती महिला व प्रसूताओं को अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता होती है। अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के चलते महिलाओं को निजी केंद्र या फिर जिला मुख्यालय जाना होता है।


सीएचसी पर एक्सरे मशीन उपलब्ध है। सीएमओ द्वारा टेक्नीशियन की तैनाती भी की गई है लेकिन अभी तक उसने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। इस संबंध में सीएमओ कार्यालय को पत्र भेजा गया है। टेक्नीशियन के आते ही एक्सरे जांच की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन


डॉ. इमरान, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें