फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आज से पांच दिन बंद रहेगी हरगांव रेलवे क्रॉसिंग, डायवर्जन लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर (हरगांव)। लखीमपुर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग (संपार संख्या 99) पर गर्डर के इरेक्शन (स्लैब डालने) के लिए पांच दिनों तक यहां से वाहनों का आवागमन ठप रहेगा। क्रॉसिंग बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से 25 मार्च दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। ऐसे में भारी और छोटे वाहनों को अलग-अलग रूटों से भेजा जाएगा। इसके लिए डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन

सीतापुर से लखीमपुर खीरी जाने वाले सभी मालवाहक, भारी वाहन बिजवार पुल से न जाकर सीधे महोली होते हुए मैगलगंज, मितौली, कस्ता, बेहजम से छाऊ चौराहा होकर लखीमपुर खीरी जा सकेंगे। इसके अलावा बस व छोटे वाहनों को हरगांव में स्थित महोली तिराहे से बाएं मोड़कर काजीकमालपुर चौराहा से गुजारा जाएगा, जो कि लखीमपुर खीरी जा सकेंगे। वहीं छोटे वाहन हरगांव चौराहे से होते हुए लहरपुर होकर लखीमपुर खीरी जा सकते हैं। सीतापुर से हरगांव चीनी मिल जाने वाले गन्ने के ट्रक बिजवार पुलिस से होकर हरगांव जा सकेंगे। वहीं, लखीमपुर खीरी से आने वाली बसें, गन्ने के ट्रक एवं छोटे वाहन काजी कमालपुर चौराहे से होकर हरगांव में महोली तिराहे से होते हुए सीतापुर अथवा अपने गंतव्य को जा सकेंगे। इसके अलावा लखीमपुर खीरी से एलआरपी चौकी होकर सीतापुर आने वाली बसें, गन्ने के ट्रक एवं छोटे वाहन लहरपुर होते हुए वाया हरगांव या बिसवां होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
अप्रैल में भी बंद रहेगी रेलवे क्रॉसिंग
यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि 20 से 25 मार्च तक रूट डायवर्जन रहने के साथ ही फाटक बंद रहेगा। इसके बाद आठ से 12 अप्रैल तक भी क्रॉसिंग पूरी तरह से बंद रहेगी। उन दिनों में भी इन्हीं परिवर्तित मार्गों से वाहनों का संचालन किया जाएगा, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें