फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पहले दिन 33,574 कॉपियाें का मूल्यांकन

विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कॉपियां जांचते ​शिक्षक।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के चार केंद्रों पर बुधवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ। पहले दिन 1008 परीक्षकों ने 33 हजार 574 कॉपियाें का मूल्यांकन किया। इसमें से हाईस्कूल की 22 हजार 106 तथा इंटर की 11 हजार 468 कॉपियां जांची गईं। डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन की शुचिता के लिए चारों केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। यूपी बोर्ड प्रयागराज की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिला मुख्यालय के चार केंद्रों पर बुधवार से शुरू किया। राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सीतापुर, आरआरडी इंटर कॉलेज सीतापुर तथा म्युनिसिपल इंटर कॉलेज सीतापुर में बने मूल्यांकन केंद्रों पर बुधवार सुबह 10 बजे से मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे तक मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि पहले दिन जीआईसी सीतापुर में इंटर की 4512 कॉपियों का मूल्यांकन 162 परीक्षकों द्वारा किया गया। वहीं, आरआरडी इंटर काॅलेज सीतापुर में इंटर की 6956 कॉपियों की 186 परीक्षकों ने जांच की। दोनों केंद्रों पर इंटर की 11468 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए बनाए गए मूल्यांकन केंद्र जीजीआईसी सीतापुर में 5345 कॉपियों का 289 परीक्षकों ने मूल्यांकन किया। वहीं, म्यूनिसपल इंटर काॅलेज सीतापुर में 16761 कॉपियों की जांच 371 परीक्षकों ने की। उन्होंने बताया कि दोनों केंद्रों पर हाईस्कूल की 22106 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें