फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अब 10 दिसंबर से

Thu, 27 Nov 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में 28 नवंबर से शुरू होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव कर इसे संशोधित किया गया है। अब जिले में यह परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होगी। परीक्षा कार्यक्रम में किए गए इस बदलाव के लिए वर्तमान में संचालित एसआईआर अभियान को कारण बताया जा रहा है। क्योंकि अधिकांश विद्यालयों के शिक्षक इस अभियान में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अब 10 दिसंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा के विषयवार प्रश्नपत्र डायट स्तर से तैयार कर संबंधित बीईओ को उपलब्ध करवाए जाएंगे। उत्तरपुस्तिकाओं का इंतजाम प्रधानाध्यापक कंपोजिट ग्रांट से करेंगे। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा का समय दो घंटे निर्धारित है। कक्षा एक से आठ तक की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापकों से करवाया जाएगा। प्रश्नपत्रों का मूल्यांकन का कार्य परीक्षाओं के साथ ही पूरा कराया जाएगा। परीक्षा परिणाम जारी करने में देरी न हो। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
50 अंकों का होगा प्रश्रपत्र : परीक्षा का प्रश्नपत्र 50 अंकों का होगा। जिसमें 10 अंकों के बहु विकल्पीय प्रश्न, 10 अंकों के अति लघु उत्तरीय प्रश्न व 20 अंकों के लघु उत्तरीय प्रश्नों के साथ 10 अंकों के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर परीक्षार्थियों को देना हेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें