फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: माध्यमिक विद्यालयों में शुरू हुईं अर्धवार्षिक परीक्षाएं

Fri, 23 Oct 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। माध्यमिक विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो गई। यह छह नवंबर तक चलेगी। इस दौरान विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर परीक्षा दिलवाई गई। उजागर लाल इंटर कॉलेज सीतापुर में अर्धवार्षिक परीक्षा सख्त निगरानी में प्रारंभ हुई। विद्यार्थियों की तलाशी लेकर उनको कक्ष के अंदर प्रवेश दिया गया। जुलाई से अब तक पढ़ाए गए कोर्स से संबंधित सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र पांडे ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा समय से प्रारंभ हुई है। विद्यालय बाढ़ राहत केंद्र बनाए जाने से विलंब होने की उम्मीद थी। इस दौरान सचल दलों ने विभिन्न कक्षों में जाकर परीक्षा की हकीकत परखी। परीक्षार्थी सवालों के जवाब देने में माथापच्ची करते रहे। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी अमित त्रिपाठी, संदीप कुमार शुक्ला, डॉ. कामना शुक्ला, महेश नारायण मिश्रा, जगदीश प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें