फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के विरोध पर गार्ड का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चोर ने दुकान की रखवाली कर रहे गार्ड का सिर फोड़कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सकरन थाना क्षेत्र के कड़बड़ा गांव के पास मतुआ सकरन मार्ग के किनारे कड़बड़ा गांव निवासी रामेश्वर की मोबाइल व सहज जनसेवा केन्द्र की दुकान है। रात को रामेश्वर दुकान पर सोया था।
विज्ञापन

इसी बीच दो व्यक्ति दुकान में चोरी करने आए थे। आहट पाकर रखवाली कर रहे रामेश्वर की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया।
रामेश्वर द्वारा शोर मचाने पर चोर ने लाठी से प्रहार कर दिया, जिससे रामेश्वर का सिर फट गया। सुबह रामेश्वर ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल रामेश्वर को इलाज के लिए सीएचसी सांडा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें