फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी’ पर दी गई जानकारी

Tue, 07 Jul 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉॅलेज में मंगलवार को पौधरोपण किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी एपी त्रिपाठी के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान मौलश्री, आम, कनक, चम्पा, गुलमोहर, छितवन, कचनार व सागौन के पौधे रोपित किए गए। प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने बच्चों को ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी शीर्षक पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाने में पेड़, पौधों का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


देश में जो आपदाएं आ रही हैं, उसके पीछे पर्यावरण का असंतुलन है। इसलिए हम सभी को पेड़, पौधों की रक्षा करना चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों को एक पेड़ अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रवक्ता एसके भारती ने  बेटी पढ़ाओ, पेड़ लगाओ शीर्षक पर जानकारी दी और छात्रों को पेड़ों का महत्व बताया।
विज्ञापन


इस मौके पर कमाल अख्तर, इम्तियाज अहमद सिद्दीकी, रमेश चंद्र गुप्त, कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें