फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में विकसित होगी ग्रीन बेल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हरियाली बिखरेने को अब शहर में ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। घनी आबादी व व्यस्त मार्गों पर पौध लगाए जाएंगे। शहर के कई पार्क भी संवारे जाएंगे। गुरुवार को जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने निकायों की बैठक में अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावों में पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों को शामिल किया जाए।
घनी आबादी वाले क्षेत्र व व्यस्त मार्गों में छोटी ऊंचाई के पौधे लगाकर ग्रीन बेल्ट विकसित किया जाए। ईओ को वैदेही वाटिका, तिकुनिया पार्क व शहर के अन्य स्थलों पर सौंदर्यीकरण का कार्य कराने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने पार्किंग एवं वर्षा जल संरक्षण, भूमिगत जल रिचार्ज को भी प्रस्ताव में शामिल करने को कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें