फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दादी-पोते की जान गई

Fri, 08 May 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़।
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दादी व पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


रामपुर कलां के लौना गांव निवासी विशाल पांडेय (19) अपनी दादी ज्ञाना देवी (60) को बाइक से लेकर लखनऊ में भर्ती अपने चाचा को देखने जा रहे थे। तभी महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर बाइक एजेंसी के सामने उनका वाहन एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया।

हादसे में बाइक सवार दादी व उनका पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने में जुटी है। घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें