फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कोरोना वायरस की रोकथाम में प्रभावी भूमिका निभाएं ः सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीएम ने सभी जीते प्रधानों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने सभी प्रधानों को विजयी होने की बधाई दी। दस जनपदों के प्रधानों से सीधे बात की। सीतापुर के प्रधानों से सीधे संवाद नहीं किया। सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी व्यापक चुनौती है। कोरोना वायरस की रोकथाम में प्रधान प्रभावी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधायकों से अधिक फंड ग्राम पंचायतों को दे रहे हैं। इससे पंचवर्षीय प्लान बनाकर नियोजित कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराएं। तालाब के पट्टे आदि से आय अर्जित कर ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर बनें।
शुक्रवार को सीएम ने प्रधानों को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। चयनित जिलों के संबंधित प्रधानों से संवाद किया। इस दरम्यान उन्होंने कहा कि हमने और आपने कोरोना को हराने में मिलकर प्रभावी कार्रवाई की है। इसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। निगरानी समितियां प्रभावी ढंग से कार्य करें। डोर टू डोर जांच की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा प्रत्येक गांव में पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय बनवाए गए हैं। गांवों को स्वच्छ रखने में सफलता मिली है। असंगठित ग्राम पंचायतों के प्रधानों से कहा कि वह प्रभावी भूमिका निभाएं। शीघ्र ही रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव कराकर ग्राम पंचायत को संगठित किया जाएगा।
वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से डीएम विशाल भारद्वाज, सीडीओ अक्षत वर्मा, प्रभारी डीपीआरओ इंद्र नारायण सिंह ने प्रतिभाग किया। साथ ही जिले के सभी 1596 प्रधान कार्यक्रम से जुड़े। इनका सहयोग संबधित एडीओ पंचायत, सचिवों, रोजगार सेवकों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें