कमलापुर (सीतापुर)। परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन मनोज पांडेय के शहादत दिवस पर शनिवार को उनके पैतृक गांव रूढ़ा में गोरखा रेजीमेंट ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर सलामी देकर उनके बलिदान को याद कर नमन किया। इस दौरान तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कमलापुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा गांव में जन्मे कैप्टन मनोज पांडेय कारगिल युद्ध में टाइगर हिल पर जीत का तिरंगा फहराने के बाद तीन जुलाई को ही दुश्मनों की गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनके शहादत दिवस शनिवार को गोरखा रेजीमेंट के सुबेदार राजकुमार सिंह तवांग ने अपनी टुकड़ी के साथ गांव पहुंचे। गांव में स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर सलामी दी।
शहीद कैप्टन की याद में ही ग्राम रूढ़ा में शहीद स्थल बना कर कैप्टन मनोज की प्रतिमा स्थापित की गयी है। इसका अनावरण बीते साल थल सेनाध्यक्ष जनरल मोर मुकुन्द नरवणे ने किया था।