फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा से चलने वाली गोरखपुर व सीतापुर पैसेंजर कल से निरस्त

Wed, 24 Dec 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे प्रशासन ने परिचालन संबंधी कारणों को लेकर गोंडा से गोरखपुर व सीतापुर जाने वाली चार ट्रेनों को 26 दिसंबर से निरस्त कर दिया है। ये ट्रेनें पूरे जनवरी माह नहीं चलेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी संख्या 55093 शुक्रवार से 1 फरवरी 2026 तक व गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी संख्या 55094 27 दिसंबर 2025 से 2 फरवरी 2026 तक निरस्त रहेगी। इसके साथ ही गोंडा-सीतापुर सवारी गाड़ी संख्या 55091 शुक्रवार से 1 फरवरी 2026 व सीतापुर-गोंडा सवारी गाड़ी संख्या 55092 का संचालन 27 दिसंबर 2025 से 2 फरवरी 2026 तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी रेलवे प्रशासन ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें