फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आठवीं तक के स्कूल 26 तक बंद

Tue, 23 Dec 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में मंगलवार की सुबह छाया रहा कोहरा। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। कड़ाके की सर्दी में मंगलवार को लोग दिनभर ठिठुरते रहे। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों को 26 दिसंबर तक बंद करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन




जिले में कई दिन से लगातार ठंड का प्रकोप है। कोहरे व गलन ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार सुबह भी देर तक कोहरा छाया रहा। ओस की बूंदें गिरती रहीं। ऐसे में लोगों को और भी ज्यादा ठंड का अहसास हुआ।
डीएम प्रियंका निरंजन ने आठवीं तक के स्कूलों में 26 दिसंबर तक अवकाश घोषित करते हुए डीआईओएस व बीएसए को अनुपालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
बच्चे व बुजुर्गों में ठंड से दिक्कतें
मेडिकल कॉलेज में ठंड से बीमार होकर लोग पहुंच रहे हैं। मंगलवार को ओपीडी में करीब 32 बुजुर्ग पहुंचे। बाल रोग विभाग में 29 बच्चे पहुंचे। बच्चों में सर्दी व सांस फूलने की शिकायतें मिलीं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम का कहना है कि ठंड बढ़ने से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक परेशान हैं। ठंड के मौसम में बाहर नहीं निकलना चाहिए। नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को लेकर और भी सजगता जरूरी है। हमेशा ऊनी कपड़े पहनाएं। जरूरत पड़ने पर चिकित्सक की सलाह और दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें