फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सराफा की दुकान से 30 लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
सराफा की दुकान में हुई चोरी।
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव के गांव देवरिया में चोरों ने मंगलवार रात सराफा की दुकान का शटर तोड़कर करीब 30 लाख का माल पार कर दिया। बुधवार सुबह वारदात की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। गांजर इलाके में चोरी होने से व्यापारियों में दहशत है।
विज्ञापन

इलाके के गांव देवरिया निवासी कैलाश के मुताबिक उनकी दुकानें रामपुरमथुरा मार्ग पर स्थित हैं। वह भी वहीं रहते हैं। मंगलवार रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। बल्ली के सहारे दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए। दुकान के अंदर रखी करीब नौ किलो चांदी, 100 ग्राम सोने के जेवरात, आठ लाख 61 हजार की नकदी लेकर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने लोगों से वसूली कर नकदी इकट्ठा की थी। चोरों ने अन्य डेढ़ लाख की नकदी भी पार कर दी, जिसे किसी व्यक्ति ने उनको रखने के लिए दिया था। चोरों ने अंदर बने एक कमरे से भी सामान चोरी किया है। पीड़ित सुबह जब दूसरी मंजिल से नीचे आए तो उनको घटना की जानकारी हुई। सूचना पर थानगांव पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। विधायक ज्ञान तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से मुलाकात करते हुए मामले के जल्द खुलासे की मांग उठाई है। थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें