फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मामूली विवाद में घर पर चढ़ धारदार हथियार से हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली। क्षेत्र के अल्हना गांव में बैल निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद मंगलवार को एक पक्ष ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अल्हना निवासी अहिबरन ने बताया कि 30 मार्च को वह नदी किनारे मोड़ पर अपने बैल लेकर जा रहे थे। इस दौरान बैलों को मोड़ पर पहले निकालने को लेकर गांव के ही इकरार, इकलाख और असलम से विवाद हो गया। इसके बाद वह चुपचाप घर आ गए। मंगलवार देर शाम विपक्षी उनसे गाली गलौज करने लगे। इस पर विरोध किया और थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। इससे नाराज होकर इकरार व इकलाख अपने परिवार के असलम, रियाजुल, आजाद, सुबेदार, नसीम, फुरकान, जफरुल्ला, इकबाल, शमशेर व अन्य साथियों के साथ घर पर आ गए। सभी ने ईंट, लाठी, धारदार हथियार बांका व अन्य से हमला कर दिया। इस दौरान इकबाल व शमशेर ने ईंट से दाहिने पैर पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार हमले में उनके पुत्र सर्वजीत और सुधीर के साथ छोटे भाई घनश्याम की पत्नी सुनीता, भतीजी गीता को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि इस दौरान विपक्षियों ने फायरिंग भी की। शोर सुनकर ग्रामीण आ गए तो विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें