फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल न मिलने से खड़ी हो गई मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। जिला मुख्यालय से बुधवार को लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी सिग्नल न मिलने से बिसवां रेलवे क्रॉसिंग पर करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। इससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रही। सिग्नल मिलने के बाद मालगाड़ी रवाना हुई। सिग्नल में खराबी की वजह से यह समस्या खड़ी हुई। जाम लगने से मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मुख्यालय से मालगाड़ी लखनऊ की ओर जा रही थी। मालगाड़ी सिधौली पहुंची थी, इस बीच करीब सवा दस बजे बिसवां रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचते ही मालगाड़ी सिग्नल नहीं मिलने की वजह से खड़ी हो गई। मालगाड़ी के खड़ी होते ही दोनों ओर राहगीर रुक गए। देखते ही देखते लंबा जाम लगने लगा। मालगाड़ी के क्रॉसिंग पर फंसी होने से जाम में फंसे लोग परेशान होने लगे।
करीब आधे घंटे तक मालगाड़ी क्रॉसिंग पर रुकी रही। इससे सिधौली हाईवे तक जाम लग गया। कार से लेकर बाइक सवार तक जाम में फंस गए। आधे घंटे बाद सिग्नल मिलने पर मालगाड़ी लखनऊ की ओर रवाना हुई। मालगाड़ी के जाने के बाद लोगों को जाने की जल्दबाजी थी, इससे जाम की समस्या और खड़ी हो गई। वाहन फंस गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर ट्रैफिक बहाल कराया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक ज्ञानेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सिग्नल नहीं मिलने की वजह से यह समस्या आई थी। सिग्नल न मिलने पर अचानक ब्रेक लगाने के बाद भी मालगाड़ी रुकते-रुकते सिग्नल पार कर गई थी। मेमो यहां से भेजी गई। इसके बाद मालगाड़ी मौके से रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें