पिसावां। थाना क्षेत्र में एक यूनानी दवाखाना का शटर तोड़कर चोरों ने एक लाख का माल पार कर दिया है। पिसावां थाना क्षेत्र के बराहमऊ कला गांव निवासी साद खान ने बताया कि उनका सहुआपुर चौराहे पर यूनानी दवा खाना है। वहीं पर उनका मकान भी है।
रात को चोर शटर तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। जिसके बाद चोरों ने तीस हजार की नकदी, डीवीआर, एलसीडी आदि एक लाख की चोरी कर ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरे व दवाखाने में तोड़फोड़ भी की है। घटना को लेकर थाने में तहरीर दे दी गई है। एसओ पिसावां कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।