केस 1- दीवारों पर लिखे जा रहे स्लोगन
पिसावां विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय पिसावां
इस विद्यालय को देशभक्ति के रंग में रंगने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। एक अप्रैल को जब नौनिहाल पढ़ने आएंगे तो उनको स्कूल का माहौल देशभक्ति से सराबोर मिलेगा। स्कूल की दीवारो पर शिक्षा व देशभक्ति के स्लोगन लिखे हुए है। साथ ही कक्षाओं को सजाया जा रहा है।
केस 2- बेहतर वातावरण से मिला शैक्षिक माहौल
इमलिया सुल्तानपुर इलाके का प्राथमिक विद्यालय इमलिया सुल्तानपुर। यहां स्कूल की दीवारों पर स्वच्छता, देशभक्ति व शिक्षा के प्रति जागरूकता के तमाम स्लोगन लिख दिए गए है। लगातार स्कूल की साज सज्जा का क्रम जारी है। शिक्षकों का कहना है इन स्लोगन से विद्यार्थियों पर प्रभाव पड़ता है। वहीं स्कूल का वातावरण भी अच्छा रहता है। शासन की यह पहल बहुत ही अच्छी है।
केस 3- प्लेकार्ड से भी बताए देशभक्ति
पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिसावां यहां पर स्कूलों की दीवारो पर राष्ट्रगान लिखा हुआ है। इसके अलावा शिक्षा की अलख जगाने के लिए मेरा भारत महान, शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करें जतन सहित तमाम अन्य स्लोगन लिखे हुए है। शिक्षकों का कहना है इसके अलावा बच्चों को देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए प्लेकार्ड भी बनवाए जा रहे है।
फ्लैग- एक अप्रैल को धूमधाम से होगा शैक्षिक सत्र का आगाज
हेडिंग- देशभक्ति के रंग में रंगे जा रहे स्कूल
ये केस महज बानगी है। ऐसे ही जिले के अधिकांश परिषदीय स्कूलों को देशभक्ति के रंग में रंगने का सिलसिला जारी है। लगातार इन स्कूलों में स्लोगन लिखे जा रहे है। कारण यह है एक अप्रैल से परिषदीय स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र शुरू हो रहा है। शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों को देशभक्ति के रंग में रंगने का आदेश दिया गया है।
इसमें स्कूलों में मेरा भारत महान, शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करें जतन जैसे स्लोगन लिखने को कहा गया है। इस निर्देश के बाद स्कूलों में लगातार तेजी से प्रयास किए जा रहे है। शिक्षक स्लोगन के अलावा स्कूल की साफ सफाई व प्लेकार्ड बनाने में जुटे हुए है। शिक्षकों का कहना है एक अप्रैल को कुछ खास करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल का वातावरण बेहतर करने के लिए कवायद चल रही है।
हर स्कूल में लिखे जाएंगे स्लोगन
शासन ने नए सत्र पर स्कूलों का माहौल देशभक्ति बनाने का निर्देश दिया है। जिसके तहत स्कूलों में स्लोगन लिखवाए जा रहे है। और भी व्यवस्थाएं की जाएगी। -संजीव सिंह, बीएसए