फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नारियों की पूजा होने पर ही देवता करते वास

Fri, 14 Nov 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीतापुर अवध प्रांत के इमलिया सुल्तानपुर नगर इकाई द्वारा आयोजित छात्रा सम्मेलन में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने कही।
विज्ञापन

रानी अबक्काजी की 500वीं जयंती (पंच जन्म शताब्दी) के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप जलाकर हुआ। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि आज सामाजिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं, चाहे वह राजनीति का क्षेत्र हो, चिकित्सा का क्षेत्र हो या खेल का क्षेत्र हो। मुख्य अतिथि अनुराग तिवारी ने कहा कि यहां बैठी हर छात्रा के अंदर रानी लक्ष्मीबाई, रानी अबक्का का तेज हैं। कोई राष्ट्र अपनी उन्नति की यात्रा को तब ही पूर्ण कर सकता है जब वहां की महिलाएं सशक्त हों। मुख्य वक्ता अभाविप प्रांत अध्यक्ष प्रो. नीतू सिंह ने रानी अबक्का के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने उस समय की सबसे शक्तिशाली विदेशी ताकत पुर्तगालियों के खिलाफ युद्ध लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें