फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जंगली जानवर के हमले में बकरी की मौत

Sun, 31 Aug 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना इलाके में जंगली जानवर के हमले में एक बकरी की मौत हो गई। दो बकरियां गायब हैं। वन विभाग की टीम को मौके पर कोई पगचिह्न नहीं मिले हैं। सियार या कुत्ते के हमले की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

हरैया मजरा ढखिया कला निवासी छोटे के परिवार का बालक शनिवार शाम बकरियां चराने जंगल की तरफ गया था। वहां से तीन बकरियां अचानक लापता हो गईं। बालक ने बकरियां लापता होने की सूचना घर में दी।
तलाशी के दौरान परिजनों को देर शाम एक बकरी का शव मिला। दो बकरियों का कोई पता नहीं चला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृत बकरी के गले पर दांतों के निशान मिले हैं। प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना खां ने बताया कि 15 दिन पूर्व गावं के ही अनीस व इब्राहीम की बकरियों की जंगली जानवर के हमले में मौत हो चुकी है। जिसके चलते ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम रविवार को मौके पर पहुंची। वन दरोगा विनीत सक्सेना ने बताया कि काॅम्बिग के दौरान कोई पगचिह्न नहीं मिले हैं। बकरी के गले पर सियार या कुत्ते के हमले के निशान प्रतीत हो रहे हैं। फिलहाल काॅम्बिंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें