फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो घरों से 12 लाख का माल ले उड़े चोर

Sun, 31 Aug 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। जयरामपुर मजरा उमराव खानपुरवा में शनिवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने यहां से नकदी समेत कुल 12 लाख रुपये का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी हमीदुन के अनुसार वह घर के बाहर सो रहे थे। चोर घर के पीछे लगी खिड़की से रास्ते से घुस आए। कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी से दो लाख रुपये की नकदी और करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेत दस लाख का माल पार कर दिया। चोरों ने कुछ दूरी पर स्थित मोमिना के घर को भी निशाना बनाया।
यहां से चोरों ने जेवरत, बर्तन समेत करीब दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। रात में चोरों ने जयरामपुर गांव में सड़क किनारे रखी मैकूलाल की दुकान का ताला ताेड़कर हजारों का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ितों को सुबह होने पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। सीओ महमूदाबाद वेदप्रकाश ने बताया कि थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें