फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के जीएम ने देखी डबल रेल लाइन निर्माण की प्रगति

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले से रौजा और बुढ़वल के लिए ट्रैक दोहरीकरण का गुरुवार को उत्तर रेलवे के जीएम आशुतोष ने निरीक्षण किया। वह अपनी टीम के साथ सीतापुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद रेल लाइन का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन मास्टर श्रीराम ने बताया कि सीतापुर से रौजा तक डबल रेल लाइन का काम चल रहा है। सीतापुर जिला मुख्यालय से लखीमपुर खीरी के जंगबहादुरगंज तक ट्रैक दोहरीकरण का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसी तरह सीतापुर से बुढ़वल ट्रैक पर दोहरीकरण का काम हो रहा है। जंगबहादुर गंज से बरतारा तक डबल रेल लाइन का काम इसी माह पूरा हो सकता है।
उन्होंने बताया कि डबल रेल लाइन के काम का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए उत्तर रेलवे जीएम आए थे। उनके साथ कई अन्य जिम्मेदार अफसर भी थे। बताया कि अधिकारियों ने ट्रैक दोहरीकरण को लेकर आपस में चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि सिटी रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे का आखिरी स्टेशन है। रेल विभाग के अफसरों ने सीतापुर सिटी रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। साथ ही ट्रैक दोहरीकरण की प्रगति भी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें