महमूदाबा बीआरसी पर प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाओं ने समाज कल्याण राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसके मार्फत शीघ्र मानदेय दिलाये जाने एवं प्रशिक्षुओं को जलपान के लिए धनराशि उपलब्ध किए जाने की मांग की है।
राज्यमंत्री ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से वार्ता कर प्रशिक्षुओं की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये।
प्रशिक्षु शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश वर्मा के नेतृत्व में प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिओं ने समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मानदेय दिलाए जाने और ब्लॉक संसाधन केंद्रों को प्रशिक्षुओं के जलपान हेतु धनराशि उपलब्ध कराए जाने की मांग की।
प्रशिक्षुओं की मांग पर समाज कल्याण राज्यमंत्री ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजीव कुमार सिंह से वार्ता करके प्रशिक्षुओं की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन के द्वारा मानदेय एवं प्रशिक्षुओं के जलपान के लिये धनराशि नहीं भेजी गई है।
धनराशि आते ही प्रशिक्षुओं के खातों में मानदेय भेज दिया जाएगा तथा जलपान हेतु धनराशि ब्लॉक संसाधन केंद्रों को भेज दी जाएगी। इसके लिये शासन को मांगपत्र भेज दिया गया है।
इस अवसर पर आनंद सिंह, अशोक वर्मा, पवन वर्मा, कमलेश यादव, अनूप शर्मा, आशुतोष पांडेय, राबिन कुमार, राजकुमार, कीर्ति सागर, निवेदिता सिंह, पवनेश श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव, मनीषा शर्मा, विनोद कुमार, संतोष कुमार, रवि कुमार, संजीत पांडेय, सुरेश कुमार, वेद प्रकाश, अनुराग कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु मौजूद थे।