फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ब्लॉकों में बनेंगे बालिका छात्रावास

Thu, 03 Dec 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण अंचलों की छात्राओं को अब पढ़ाई में दिक्कतें नहीं उठानी पड़ेगी। वे ब्लॉक मुख्यालय में रुक कर पढ़ाई कर सकेंगी। यहां पर तीन बालिका छात्रावास बनेंगेे। ये छात्रावास महमूदाबाद, मिश्रिख व कसमंडा विकासखंड में बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रत्येकछात्रावास पर एक  करोड़ सत्तर लाख का बजट खर्च होगा। निर्माण के लिए पहली किश्त जारी कर दी गई है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में छात्रावास न होने से बालिकाओं को दिक्कतें उठानी पड़ती है। वे दूरदराज के ग्रामीण अंचलों से चलकर रोजाना मुख्यालय दौड़कर आती है।

इससे उनको काफी दूरी तय करनी पड़ती है। अब बालिकाओं को इन समस्याओं से निजात मिलेगी। वे मुख्यालय पर ही रुककर पढ़ाई कर सकेंगी। माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत छात्राओं को सहूलियत देने के लिए बालिका छात्रावास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


एक छात्रावास पर एक करोड़ सत्तर लाख का बजट खर्च किया जाएगा। इन छात्रावासों में 25 कमरे बनाएं जाएंगे, जिनमें एक सैकड़ा बालिकाओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही वहां पर 24 घंटे विद्युत, शुद्ध पेयजल व सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होंगे।

इसके लिए तीन ब्लॉकों का चयन किया गया है। महमूदाबाद, मिश्रिख व कसमंडा ब्लॉक के राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में छात्रावास बनाए जाएंगे। भवन बनाए जाने की जिम्मेदारी आरईएस को सौंपी गई है। शासन ने पहली किश्त के रूप में 85 लाख रुपये प्रति कॉलेज के हिसाब से आवंटित कर दिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें