फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर दो की मौत

Thu, 03 Dec 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव व संदना थाना क्षेत्र में गुरुवार को हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। उधर, हरगांव क्षेत्र की घटना से नाराज परिवारीजनों ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसर-कार्मिकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध किया।
विज्ञापन


झरेखापुर प्रतिनिधि के अनुसार हरगांव के ग्राम कसहा निवासी अनिल सिंह (35) गुरुवार को नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ गया था। खेत में लगे बिजली के एक खंभे में हाईटेंशन लाइन का करंट उतर रहा था। जैसे ही अनिल खंभे के करीब से गुजरा, वह करंट की चपेट में आ गया।

वहीं थोड़ी दूर पर खड़े ग्रामीणों ने आननफानन सूखे बांस की मदद से उसे खंभे से अलग किया लेकिन तब तक युवक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस चुका था। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने घटना को लेकर पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध किया। परिवार का आरोप है कि क्षेत्र की लाइन बेहद जर्जर हैं, तमाम बार जिम्मेदारों से शिकायत की, बावजूद इसके संबंधित अधिकारियों ने ध्यान नही दिया।

जिसकी वजह से करंट खंभे में उतरा और अनिल की चपेट में आकर मौत हो गई। संदना प्रतिनिधि के अनुसार संदना के ग्राम गंगापुर मढ़िया निवासी रामलाल (45) ईंधन के लिए सूखी लकड़ियां लेने गया था। वह गांव के निकट ही एक पेड़ पर चढ़कर लकड़ियां तोड़ने लगा।
विज्ञापन


 इसी दौरान पेड़ के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से वह चिपक गया। कोई मदद को पहुंचता, कि इससे पहले ही रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें