फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ओवरटेक करते समय बाइक से गिरीं युवतियां, हालत गंभीर

Thu, 15 Jan 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। रामनगर फटकारी गांव निवासी रामजी (28) बाइक पर अपनी बहन खुशी (18) और रजनी (22) के साथ शालपुर में अपने मामा के घर से लौट रहे थे। इस दौरान निर्माणाधीन राजकीय बालिका विद्यालय के पास वाहनों को ओवरटेक करते समय बाइक से खुशी और रजनी गिर गईं।
विज्ञापन

अचानक गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस के चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे दोनों बस की चपेट में आने से बच गईं। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों युवतियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें