फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 11 सीएचसी पर तैनात किए गए दंत चिकित्सक

Thu, 15 Jan 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की 11 सीएचसी में अब दांत की समस्या से पीड़ित मरीजों को निजात मिलेगी। यहां पर दंत चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही आधुनिक डेंटल चेयर शासन से स्वीकृति हो गई है। जल्द ही इनकी आपूर्ति सीएचसी पर हो जाएगी। इससे रोजाना करीब एक हजार मरीजों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

जिले की सीएचसी पर दंत रोग चिकित्सकों की कमी बनी हुई थी। इससे यहां पर आने वाले मरीजों को इलाज में काफी दिक्कत आती थी। इधर, शासन से दंत रोग के विशेषज्ञ मिलने के बाद इन्हें 11 सीएचसी पर तैनात कर दिया गया है।
सीएमओ के अनुरोध पर शासन ने डेंटल चेयर स्वीकृति कर दी है। यह एक सप्ताह बाद सीएचसी पर पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। यहां पर चिकित्सक न होने के कारण मरीज जिला अस्पताल से इलाज करवाते थे। अब यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सीएचसी पर हुई तैनाती
सीएचसी रामपुर मथुरा, गोंदलामऊ, सांडा, मिश्रिख, मछरेहटा, तंबौर, परसेंडी, नैमिषारण्य, महोली, पिसावां व हरगांव सीएचसी शामिल है।
इनसेट
इलाज में मिलेगी सुविधा
चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। डेंटल चेयर आने के बाद चिकित्सकों को इलाज कराने में काफी सुविधा मिलेगी।
डॉ. सुरेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें