फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राख की आग से बालिका झुलसी

Thu, 18 Jun 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर इलाके के भेखा सहादतनगर निवासी आठ वर्षीय अफसाना बुधवार को अपनी मां नजमा के साथ ननिहाल हरगांव के महादेव अटरा से घर जा रही थी। हरगांव के महोली तिराहे पर मां-बेटी सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच लघुशंका के लिए सड़क किनारे चली गई।
विज्ञापन


पड़ोस में रखी राख से ऊपर से गुजरते ही वह झुलस गई। उसका शोर सुनकर मां बचाने दौड़ी तो वह भी चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने मां-बेटी को सीएचसी हरगांव पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। बताते हैं कि चीनी मिल द्वारा यहां पर राख डाली गई थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें