फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छात्राओं ने जाना पुलिस के काम करने का तरीका

Sun, 05 Nov 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुलिस कार्यालयों में उनके कामकाज के तरीकों को जानने के लिए शनिवार को एक निजी विद्यालय की छात्राएं शहर कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने कोतवाली परिसर में महिला डेस्क, हेल्प डेस्क, कोतवाल कक्ष संग पूरे परिसर का भ्रमण किया। छात्राओं ने महिला हेल्पडेस्क, प्रभारी निरीक्षक कक्ष, मालखाना, रिकार्ड कक्ष को भी देखा और यह जाना कि पुलिस कार्यालय में किस तरीके से काम किया जाता है।
विज्ञापन

छात्राओं ने पूछा कि हेल्प डेस्क और कार्यालय में क्या अंतर है। इसका जवाब देते हुए कार्यालय के मुख्य आरक्षी बृजलाल सरोज ने बताया कि हेल्प डेस्क पर फरियादियों की समस्याओं को सुना जाता है। वहीं कार्यालय में मुकदमा दर्ज किया जाता है। इसके बाद छात्राएं प्रभारी निरीक्षक के कक्ष में पहुंचीं जहां पर शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस फरियादियों की मित्र बनकर काम करती है। पूरे परिसर में कैमरा लगा हुआ है। ताकि यहां हो रही सारी गतिविधियों की जानकारी होती रहे। महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी ही तैनात की जाती हैं। ताकि किसी महिला को अपनी समस्या बताने में कोई हिचकिचाहट न हो। उन्हें 1090, 1098, 112 संग अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राएं अर्पिता, हिमांशी, दिव्यांजलि, रिचा व सेक्रेड हार्ट विद्यालय के शिक्षक दीपक शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें