फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टरबाग (सीतापुर)। मानपुर इलाके में घर की महिलाओं के साथ गई एक मासूम बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना पुलिस को दी गई है। मानपुर इलाके के शिवथाना मजरा अशरखपुर में अंजली (10) पुत्री भागीरथ गुरुवार को गांव की महिलाओं के साथ तालाब की ओर गई थी। महिलाएं पूजा करने तालाब पर गई थी।
विज्ञापन

पूजा के बाद महिलाएं वापस चली आईं, लेकिन बालिका तालाब में डूब गई। इस बीच साथ में गई दूसरी लड़की काफी देर इंतजार करने के बाद घर वापस लौटी। उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना पाकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद बालिका के शव को तालाब से बरामद कर लिया है। मृतका के मां-बाप दिव्यांग है। अंजली की तीन बहनों की शादी हो चुकी है। वह सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें