बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के कबिलाबाद मजरा कोटरा में एक बालिका का शव संदिग्ध हालात में कपड़े फंदे से झूलता हुआ मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतका विच्छिप्त बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बिसवां कोतवाली इलाके के काबिलाबाद निवासी स्व. रघुनाथ की बारह वर्षीय पुत्री अंजलि शुक्रवार को घर में अकेली थी। बालिका के चाचा कामता प्रसाद ने बताया कि बालिका मानसिक रूप से विच्छिप्त थी। उसके मां-बाप इस दुनिया में नहीं हैं। उसका भाई विजय अपनी ससुराल गया था।
बहुत देर तक जब वह किसी को नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबनी करने पर अंजलि का शव घर के कमरे में फंदू से झूलता मिला। जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बालिका मानसिक रूप से विच्छिप्त थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी का कोई आरोप नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।