फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टॉफी दिलाने के बहाने बालिका से दुष्कर्म

Tue, 22 Sep 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव में ननिहाल आई एक पांच साल की बालिका के साथ सोमवार को एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मासूम अपने ननिहाल आई थी। आरोपी भोला शंकर गौतम मियांपुरवा में एक ग्रामीण के घर पिछले कई वर्षों से रह रहा है। वह राजमिस्त्री है। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह बालिका को टॉफी दिलाने का लालच देकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। मासूम की हालत बिगड़ने पर आरोपी भाग गया। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।

सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार ने बताया कि बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत फिलहाल सामान्य है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें