फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन घंटे ठप रही 20 मोहल्लों की बिजली

Tue, 22 Sep 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सिटी उपकेंद्र से जुड़े 15 से अधिक मोहल्लों में सोमवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई। उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में सुबह 11 से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे रोटीगोदाम, प्रेमनगर, घूरामऊ बंगला सहित अन्य मोहल्लों में बिजली न आने से गर्मी में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने अफसरों से शिकायत की तो उन्होंने बताया शटडाउन होने की जानकारी दी। इस दौरान तारों पर आ रही पेड़ों की टहनियों की छटाई की गई। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि मरम्मत की वजह से शटडाउन लिया गया था। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें