सीतापुर। सदरपुर के भुड़कुड़ा गांव में मकान का छज्जा गिरने से एक बच्ची घायल हो गई। महमूदाबाद के अतरौली निवासी आकाश ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अपने साढू के बेटे के मुंडन समारोह में भुड़कुड़ा गया था।
विज्ञापन
सोमवार रात कार्यक्रम के दौरान अचानक मकान का छज्जा गिर गया। उनकी पुत्री आयुषी (2) मलबे में दब गई। परिजनों ने मलबा खोदकर उसे किसी तरह बाहर निकाला। उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ स्थित ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।