सांडा। सकरन के मंडोर गांव निवासी मारिया (10) की मंगलवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। परिजनों के अनुसार मारिया दोपहर के समय तालाब के पास बकरी चरा रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह तालाब में गिर गई और डूब गई। कुछ समय बाद उसका शव तालाब के किनारे बनी एक पुलिया के नीचे फंसा मिला।
मौके पर पहुंचे परिजन बालिका को सीएचसी सांडा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रशासक श्रवण ने घटना की जानकारी लेखपाल को दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सीओ हर्षित ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाया था। इसके बाद भी उन्होंने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।