फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दंत रोग विभाग हुआ अपग्रेड, मिलेगी आरसीटी की सुविधा

Wed, 04 Nov 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल की सुविधाओं में एक और इजाफा हुआ है। अब दंत रोग के मरीजों को अस्पताल में संपूर्ण इलाज सुविधा मिलेगी। इसके लिए दंत रोग विभाग को अपग्रेड कर आरसीटी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। निजी तौर पर आरसीटी कराने पर मरीजों को 10 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ते थे। अब यह सुविधा दंत रोग विभाग में मिल सकेगी।
विज्ञापन

दांत की जड़ का इलाज आरसीटी (रूट कैनाल ट्रीटमेंट) है। यह एक ऐसी दंत चिकित्सा प्रक्रिया है, जिसमें दांत के अंदर संक्रमित या खराब हो चुकी नस (पल्प) को निकालकर दांत को बचाया जाता है। इससे दांत को निकलवाने की जरूरत नहीं पड़ती है। जब दांत में संक्रमण या सड़न अंदर तक पहुंच जाती है, तो आरसीटी की सलाह देते हैं। इससे पीड़ित होने पर मरीज के दांत में तेज दर्द होना, ठंडा या गर्म खाने-पीने पर तेज झनझनाहट होने की परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें