फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डिप्थीरिया से ग्रसित मिली बच्ची

Sun, 15 Jun 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। डिप्थीरिया से ग्रसित एक बच्ची मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में जाकर अन्य परिवारों के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला मलिन बस्ती में अंकिता (3) डिप्थीरिया से पीड़ित मिली।
विज्ञापन

ब्लॉक मॉनिटर विजय अवस्थी को जानकारी मिलने पर मलिन बस्ती में सर्वे कराया गया। सर्वे में पता चला की पीड़ित बच्ची यहां नहीं रहती है। बच्ची का कोई भी टीकाकरण भी नहीं कराया गया है।
विजय अवस्थी ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को मलिन बस्ती में विशेष टीकाकरण शिविर लगेगा। बच्ची का परिवार घूमंतू है। हरदोई जिले के शाहाबाद में जांच करवाई थी। टीम ने यहां पर 85 परिवार के बच्चों का सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें