फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पिकअप की चपेट में आकर बालिका की मौत

Tue, 10 Mar 2026 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
एंबुलेंस से किशोरी को लेकर अस्पताल जाते परिजन।
विज्ञापन
रेउसा। बंभनावा गांव में घर के बाहर खेल रही बालिका को पिकअप ने कुचल दिया। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपने मामा के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।
विज्ञापन



सदरपुर के मुसैदाबाद गांव निवासी अस्मिता उर्फ सृष्टि (12) मंगलवार को अपने मामा कैलाश मौर्य के घर बंभनावा आई थी। मामा के घर में मंगलवार को मांगलिक कार्यक्रम था। इस दौरान शाम करीब चार बजे के बीच वह घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेलने लगी। तभी घर के सामने से गुजरी तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया।
ग्रामीणों ने पिकअप का पीछा करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। गंभीर रूप से घायल बालिका को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप के नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मातम में बदला खुशी का माहौल
अस्मिता के मामा कैलाश मौर्य के घर मांगलिक कार्यक्रम था। इस दौरान सभी रिश्तेदार जुटे थे। हादसे के बाद खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें