फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वैन ने मासूम छात्रा को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। बड़ी बहन के साथ स्कूल से घर जा रही एक मासूम छात्रा साइकिल से गिरकर वैन के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वैन सहित भाग निकला। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कमलापुर इलाके के भिठौलिया गांव निवासी विजय कुमार की छह साल की बेटी दीपांशी व बड़ी बेटी नीसू शनिवार को स्कूल गईं थीं। छुट्टी के बाद दोपहर को दोनों वापस साइकिल से घर जा रहीं थीं। जब दोनों बहनें जयरामपुर रोड पर पहुंची, तभी कीचड़ के कारण साइकिल अनियंत्रित हो गई।
पीछे बैठी दीपांशी सड़क पर गिर गई। उधर से गुजर रही एक तेज रफ्तार वैन ने दीपांशी को कुचल दिया और वाहन के भाग निकला। हादसे में दीपांशी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही मृतका के परिवार व गांव के लोग भी पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें