फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव देवेश्वर मंदिर पर बनेगा घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह ने बताया कि नैमिष स्थित देव देवेश्वर मंदिर पर घाट बनाया जाएगा। रास्तों को दुरुस्त कराने के साथ सौंदर्यीकरण का काम होगा।
विज्ञापन

चक्रतीर्थ के जल को स्वच्छ रखने के लिए मशीन लगेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। क्षेत्र में जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
प्रभारी मंत्री जिले में पहली बार दो दिवसीय भ्रमण पर रहीं। उन्होंने सरकार की ढाई साल की उपलब्धियां बताईं। कहा, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर लगने वाले मेले को प्रांतीय मेले का दर्जा दिया गया है।
श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर परिक्रमा मार्ग, 10 रैन बसेरा, नैमिषारण्य बस स्टेशन, चक्रतीर्थ के जल को स्वच्छ एवं परिसर को आकर्षक बनाने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

देव देवेश्वर मंदिर पर घाट बनाया जाएगा। इससे आदि गंगा गोमती में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम, सीडीओ, एडीएम, एसडीएम सदर, विधायक रामकृष्ण, पूर्व एमएलसी श्राकेश सिंह समेत अन्य अफसर नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें