फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल परिसर में ढहा जर्जर भवन, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर/सीतापुर। लहरपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सिंगनापुर में जर्जर भवन बुधवार को बारिश से भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि उस समय बच्चे कमरे में पढ़ रहे थे।
विज्ञापन

जर्जर भवन, विद्यालय परिसर में ही है। इसको ढहाने को लेकर प्रधानाध्यापिका नीता सिंह ने शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। इसके बावजूद जर्जर भवन को ढहाया नहीं गया।
बुधवार को तेज बारिश से भवन भरभराकर गिर गया। घटना उस समय हुई जब बच्चे कक्षाओं में पढ़ रहे थे। अगर यही हादसा सुबह हुआ होता तो अनहोनी की आशंका होती।
खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार का कहना है जर्जर भवन का मूल्यांकन कराया गया था। मूल्यांकन चार लाख होने के कारण किसी ने भी उसे लेने की इच्छा जाहिर नहीं की। उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें