फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैराबाद नगर पालिका अध्यक्ष को नोटिस

Tue, 27 Jun 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोटिस जरी किए
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को छापा मार नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हनीफ अंसारी का बगैर लाइसेंस के चल रहा कोल्ड स्टोरेज पकड़ा। वहीं एवन बेकरी में मानकों की अनदेखी की जा रही थी। टीम ने दोनों फैक्ट्रियों में काम बंद कराते हुए नोटिस जारी किया है। तीन दिन में नोटिस का जवाब न मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग को पिछले कई दिनों से दूषित व गंदे पानी से आइस बनाए जाने की शिकायतें मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश मिश्रा, इंस्पेक्टर वीके सहाय व कृति गुप्ता की टीम ने मंगलवार को खैराबाद के जोशी टोला स्थित एचआर कोल्ड स्टोरेज व आइस फैक्ट्री में छापा मारा।

इस दौरान फैक्ट्री संचालक व खैराबाद नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हनीफ अंसारी लाइसेंस नहीं दिखा सके। लाइसेंस के बगैर फैक्ट्री चलाने पर विभाग ने पालिकाध्यक्ष खैराबाद को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


वहीं इंडस्ट्रियल एरिया में चलाई जा रही एवन ब्रेकरी का लाइसेंस संचालक ने दिखाया, पर वहां मानकों की अनदेखी मिली। टीम को एवन बेकरी में गंदगी के अलावा सेल रजिस्टर भी गड़बड़ मिला। जिस पर एवन बेकरी के संचालक कैलाश चंद्र को भी नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर जवाब तलब किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें