मछरेहटा में बोरवेल में गिरकर हिरन की मौत।
- फोटो : मछरेहटा में बोरवेल में गिरकर हिरन की मौत।
सीतापुर। मछरेहटा क्षेत्र के हरिपालपुर गांव निवासी गुरु प्रसाद के खेत में बने पक्के बोरवेल में एक हिरन गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेस्टर अक्षय पांडेय व वन रक्षक नीरज ने ग्रामीणों की सहायता से हिरन को बोरवेल से बाहर निकाला। मृत हिरन को वन रेंज मिश्रिख भेज दिया गया, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। क्षेत्रीय वनाधिकारी सिकंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हिरन का पोस्टमार्टम होगा।