फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गैराज को बना दिया रैन बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में तीमारदार रात के समय ठंड से परेशान हैं। गैराज को रैन बसेरा बना दिया गया है। इसमें केवल चार बेड पड़े हैं। अधिकतर मरीज इस रैन बसेरे के बारे में जानते ही नहीं हैं। इससे तीमारदार अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटककर रात गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में क्षमता 213 बेड की है। हर समय 230 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती रहते हैं। इन मरीजों के साथ एक या दो परिजन भी सहायता के लिए रहते हैं। रात में ठंडक बढ़ जाती है तो परिजनों के सामने समस्या उत्पन्न हो जाती है। अस्पताल परिसर में केवल कागजों पर दिखावे के लिए गैराज में रैन बसेरा बना दिया गया है।
इस रैन बसेरे में महज चार ही बेड पड़े हुए है। अस्पताल के परिसर में बरामदे में लेट अनिल ने बताया, अस्पताल में परिजनों के रुकने की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां पर नर्स से रुकने की बात पूछी तो बोली खुले में कहीं पर भी लेट जाओ। अस्पताल में कोई सुविधा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

मोहित ने बताया, उनका मरीज मेडिकल वार्ड में तीन दिन से भर्ती है। ऐसे में घर से दो लोग आए थे। जब अस्पताल में रैन बसेरा नहीं मिला तो मजबूरी में बरामदे में लेट रहा हूं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में रैन बसेरा बना हुआ है। जगह की समस्या है। मरीजों के परिजनों को अस्पताल की तरफ से सुविधा दी जा रही है।
- डॉ. एके अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें