फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों पर केस दर्ज होने पर भड़के

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एएसपी को ज्ञापन सौंपते चिकित्सक। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। सिधौली में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाकर एक पीड़ित ने चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसके बाद भड़के चिकित्सकों ने आईएमए के बैनर तले एसपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रिपोर्ट निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

आईएमए सीतापुर के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद धवन ने कहा कि सिधौली के चिकित्सक डॉ. कमल जैन, डॉ. मनीष जैन व एक कंपाउंडर के खिलाफ धारा 304 के तहत सिधौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मुकदमे में सभी तथ्य काफी बढ़ा चढ़ाकर पेश किए गए है।
उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय ने समय-समय पर कई निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत सीएमओ की अध्यक्षता में बना मेडिकल बोर्ड अगर यह निष्कर्ष निकालता है कि चिकित्सक की लापरवाही से किसी की मौत हुई है तभी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है। लेकिन इस मामले में इसका ख्याल नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

हम सभी मरीजों की जान बचाने का भरसक प्रयास करते हैं। इसलिए गलत तरीके से दर्ज की गई रिपोर्ट को निरस्त किया जाए। पीड़ित चिकित्सकों को तत्काल राहत देते हुए सुरक्षा दी जाए। इस अवसर पर डॉ. विनोद त्रिपाठी सहित तमाम चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें