फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुआ युवक का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ (सीतापुर)। संदना थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत के मामले में रविवार को परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अंत्येष्टि के समय भारी पुलिस बल मौजूद रहा। परिवार के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

गधंरिया गांव निवासी विष्णु कुमार सिंह (37) पुत्र शिवराम सिंह का शनिवार को शव संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में मृतक के परिवारीजन ने राकेश, सुनील, शारदा व रामरतन के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप था कि हैंडपंप लगवाने को लेकर इन लोगों से युवक का विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी मौत हुई।
परिवार के लोग इन चारों को विष्णु की मौत का जिम्मेदार मानते हैं। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। परिवार के लोग इन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की स्थिति में आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीओ मिश्रिख महेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपी भागे हुए हैं। टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें