फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन फीडिंग के नाम पर हो रही वसूली

Sun, 10 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को तीन माह में विभाग में मिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद का एक कोटेदार मनमानी पर आमादा है। लोगों के नाम ऑनलाइन दर्ज हैं। सूची में नाम हैं। बावजूद इसके कोटेदार राशन नहीं दे रहा है। यही नहीं ऑनलाइन फीडिंग के नाम पर प्रति कार्र्ड 70 रुपये भी वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। पूर्ति विभाग मामले में जांच की बात कह रहा है। मामला खैराबाद के ग्राम नैपालापुर का है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले कोटेदार सुनील दीक्षित ने ऑनलाइन डाटा फीडिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से 70 रुपये प्रति कार्ड के हिसाब से वसूली की। बहुत से ऐसे कार्डधारक हैं, जिनके नाम ऑनलाइन सूची में दर्ज हैं, इसके बावजूद कोटेदार उन्हें राशन नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार सब कुछ जानते हुए भी मौन हैं। 

रुपये की वसूली गलत
कोटेदार द्वारा यदि कहीं ऑनलाइन डाटा फीडिंग के नाम पर रुपया वसूला गया, तो वह अवैध है। प्रत्येक लोकवाणी केंद्र पर 20 रुपये में ऑन लाइन डाटा फीडिंग होती है। यदि कोटेदार ने 70 रुपये प्रति कार्ड के हिसाब से वसूले हैं, तब जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभय सिंह, जिला पूर्ति निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें