फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न-ए-आजादी के रंग में रंगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आजादी का जश्न मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकारी व अन्य इमारतें आकर्षक ढंग से सजाई गई हैं। जिलाधिकारी दफ्तर सहित परिसर का रंग-रोगन कराया गया।
विज्ञापन

तिरंगे की झंडियों से खूबसूरत सजावट की गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालिका व शहर का लालबाग चौराहा तिरंगे के रंग में सराबोर कर दिया गया है।
आज लहराएगा तिरंगा, होंगे विविध कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर जिले भर में विविध कार्यक्रम होंगे। इस दिन सर्वधर्म की प्रार्थनाएं होंगी। सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया जाएगा। बच्चों की प्रभात फेरी निकलेगी।
डीएम अखिलेश तिवारी के मुताबिक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सुबह छह बजे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघर, जैन मंदिर एवं बौद्ध मठ में सामूहिक प्रार्थना होगी। सात बजे बच्चों की प्रभातफेरी निकलेगी।
विज्ञापन

शहीद वीर अब्दुल हमीद प्रतिमा, कारगिल शौर्य स्तंभ तथा गांधी की प्रतिमा दुर्गापुरवा पुल के पास घंटाघर चौराहा एवं आंख अस्पताल के निकट स्थित मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा।
आठ बजे समस्त सरकारी गैर सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थाओं पर ध्वजारोहण होगा। राष्ट्रीय गीत एवं वंदेमातरम का गायन किया जाएगा।
समस्त शिक्षण संस्थाओं में खेलकूद एवं एनसीसी परेड, नौ बजे पुरुष, महिला, नेत्र चिकित्सालय, कुष्ठ आश्रम खैराबाद में रोगियों को फलों का वितरण किया जायेगा।
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी द्वारा चयनित स्थलों पर पौधरोपण किया जाएगा। दोपहर तीन बजे से रूट मार्च राजकीय इंटर कॉलेज से निकाला जाएगा।
शाम साढ़े चार बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, अभिनन्दन एवं सार्वजनिक सभा आयोजित होगी। रात्रि में कवि सम्मलेन व मुशायरा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें