सिधौली। कोतवाली क्षेत्र के जसवंतपुर निवासी सर्वेश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल में बुधवार को एक एप्लीकेशन डाउनलोड किया। इसके बाद उनके खाते से दो रुपये कट गए। कुछ देर बाद खाते से 499 रुपये की राशि दोबारा कट गई।
यू ट्यूब पर संबंधित एप्लीकेशन का टोल फ्री नंबर खोजकर शिकायत करने के लिए कॉल की। उधर से बात करने वाले व्यक्ति ने कुछ तरीके फॉलो करने को कहा। बताए गए तरीके पूरे करने के दौरान खाते से 10 हजार रुपये और कट गए। इसके बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गई। कोतवाली प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
टप्पेबाज महिलाओं ने उड़ाए जेवर
सिधौली। ई रिक्शे पर सवार टप्पेबाज महिलाओं ने एक विवाहिता के जेवर पार कर दिए। अलमापुर निवासी विद्या बृहस्पतिवार को अपने मायके असल कुचलाई जा रही थीं। वह जैसे ही ई रिक्शे पर सवार हुई, उनके साथ तीन अन्य महिलाएं भी उसमें बैठ गईं।
तीनों महिलाओं ने बातों में बहलाकर विद्या से उसके सारे जेवर उतरवाकर पर्स में रखवा दिए। इसके बाद कस्बे में डाक बंगले के पास तीनों महिलाएं ई-रिक्शे से उतर गईं। जब विद्या टेंपो स्टैंड पहुंचीं और पर्स खोला तो उसमें रखे सारे जेवर गायब थे। कोतवाली प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि जांच की जा रही है।