फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ई श्रम कार्ड की केवाईसी करने के नाम पर ठगी, केस दर्ज

Tue, 14 Jan 2025 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। कोतवाली क्षेत्र में ई श्रम कार्ड की केवाईसी करवाने के नाम पर महिला से ठगी हो गई। पीड़िता को इस बात का पता जब चला, जब उसके बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गिरधरपुर गांव केे मजरा दुलारपुर निवासी कलावती ने बताया कि 12 जनवरी को दो अज्ञात व्यक्ति गांव पहुंचे। ठगों ने बताया कि जिसका ई श्रम कार्ड का पैसा नहीं आता है, वह अपना सत्यापन करवा लें।
पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उससे आधार कार्ड लिया, इसके बाद बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवा लिया। बताया कि अंगूठा लगवाने के बाद पीड़िता के मोबाइल पर पांच हजार रुपये उसके बैंक खाते से किसी अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर होने का एसएमएस आया।
विज्ञापन

जब पीड़िता ने बैंक जाकर वहां अधिकारियों को पूरी बात बताई तो उन्होंने पुलिस से संपर्क करने को कहा। पीड़िता ने बताया कि उसके पास आरोपियों के मोबाइल नंबर हैं। प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें